{"_id":"65fdc144bf287980a10ee5bb","slug":"char-dham-yatra-2024-heli-service-will-start-for-hemkund-sahib-and-badrinath-dham-from-these-dates-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Char dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के लिए इस दिन से मिलेगी हेली सेवा, शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के लिए इस दिन से मिलेगी हेली सेवा, शुरू हुई तैयारी
Sat, 23 Mar 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी
बीपी बमोला, संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)
बीपी बमोला, संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:00 AM IST
सार
Char Dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। यह सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया, बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए इस बार हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Char dham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के काम की खबर...चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड
विज्ञापन
Trending Videos
गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी। बताया, हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी। ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। यदि यह सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।