फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: Pilgrims Photometric Registration Will Mandatory During Yatra

एक्सक्लूसिव: चारधाम यात्रा में पहली बार होगा यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण

Tue, 16 Mar 2021 10:11 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:11 AM IST
सार

  • चारधाम के दर्शन के लिए आने वाले हर यात्री का फोटो के साथ रखा जाएगा रिकॉर्ड
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन रहेगी पंजीकरण कराने की व्यवस्था

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Pilgrims Photometric Registration Will Mandatory During Yatra
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इस बार चारधाम आने वाले यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग के पास प्रत्येक तीर्थयात्री का फोटो के साथ पूरा रिकॉर्ड रहेगा। पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन रहेगी। 

विज्ञापन


पिछले साल कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित हुई थी। लेकिन इस बार पर्यटन विभाग ने समय से पहले तैयारियां शुरू कर दी है। पहली बार यात्रा पर आने वाले यात्रियों की फोटोमैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


जिससे चारधामों के दर्शन को जाने वाले यात्रियों का फोटो युक्त रिकॉर्ड पर्यटन विभाग के पास रहेगा। फोटोमैट्रिक पंजीकरण का मकसद है कि किसी आपातकालीन स्थिति में लोगों की पहचान आसानी से हो सके। वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी में हजारों लोगों की जान गई थी, जबकि लापता लोगों का आज तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ से गरूड़चट्टी तक अब इन गुफाओं में बाबा केदार की ध्यान साधना कर सकेंगे श्रद्धालु, तस्वीरें...

गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही शुरू हो जाएगी चारधाम यात्रा
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। 14 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम शुरू हो जाएगी। 

पिछले साल 10 प्रतिशत ही तीर्थयात्री आए
कोविड महामारी के कारण गत वर्ष चारधाम यात्रा पर मात्र 10 प्रतिशत तीर्थयात्री ही पहुंचे। वर्ष 2019 में चारधामों में 33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि 2020 में लगभग तीन लाख यात्री ही आए। कोरोना संक्रमण से सरकार ने एक जुलाई से प्रदेश के लोगों को यात्रा की अनुमति दी। जबकि 25 जुलाई से प्रदेश से बाहर के यात्री को सशर्त चारधाम यात्रा में अनुमति दी गई। 

कब किस धाम के कपाट खुलेंगे

धाम                   कपाट खुलने की तिथि
केदारनाथ              17 मई 2021 
बदरीनाथ               18 मई 2021 
गंगोत्री                  14 मई 2021
यमुनोत्री                14 मई 2021


चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण किया जाता है। इस बार से प्रत्येक यात्री की फोटोमैट्रिक प्रणाली से पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की पंजीकरण की सुविधा होगी। यात्रा पर आने वाले यात्री घर बैठे भी पंजीकरण कर सकेंगे।
-दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed