फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   char dham yatra 2021: flow of passengers continues

चारधाम यात्रा: सोमवार को 1344 श्रद्धालुओं ने किए चारों धाम के दर्शन, सोनप्रयाग में चेकिंग में 18 ई-पास मिले फर्जी

Mon, 20 Sep 2021 07:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

char dham yatra 2021:  देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 375 थी, जबकि श्रद्धालु लगातार धाम में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
char dham yatra 2021: flow of passengers continues
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा की रफ्तार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लग गई है। सोमवार को चारों धाम में कुल 1344 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में शाम चार बजे तक 375 यात्री भगवान के दर्शन कर चुके थे। उधर, केदारनाथ में सोमवार को 662 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि सोमवार शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 631 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए। वहीं सोमवार को यमुनोत्री धाम में 95 और गंगोत्री में 212 तीथयात्रियों ने पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 375 थी, जबकि श्रद्धालु लगातार धाम में पहुंच रहे हैं। वहीं हेमकुंड साहिब और लोकपाल तीर्थ में सोमवार को 102 श्रद्धालु पहुंचे। यहां अब तक 299 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मौसम अपडेट: ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा, चारधाम यात्री रहें सावधान, उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोनप्रयाग चौकी प्रभारी रवींद्र कौशल ने बताया कि सोनप्रयाग में सुबह पांच बजे से श्रद्धालु पंजीकरण के लिए काउंटर पर एकत्रित होने लगे थे। सुबह सात बजे तक यहां काफी लंबी लाइन लग गई थी। उधर, केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के यात्रा प्रभारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि 672 श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। संध्या आरती तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। 

वहीं, सोमवार शाम चार बजे तक यमुनोत्री में 95 व गंगोत्री में 212 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। निर्धारित संख्या से अधिक यात्री धाम में न पहुंचे इसके लिए यात्रियों को सुविधाजनक स्थान पर रोके जाने के लिए बैरियर बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जहां यात्रियों केे ठहरने की पर्याप्त जगह होगी, वहीं उन्हें रोका जाएगा।

पुलिस ने चालान कर बैरियर से वापस भेजा, सख्ती से चेकिंग के निर्देश 

केदारनाथ यात्रा में जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं फर्जी ई-पास के मामले भी सामने आने लगे हैं। सोनप्रयाग में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 18 ई-पास फर्जी पाए। ये 36 यात्रियों के नाम पर थे। पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग पर लगे सभी बैरियर के साथ चौकी/थाना क्षेत्र में प्रभारियों को सख्त चेकिंग के निर्देश दिए हैं। 

न्यायालय के आदेशों के तहत यात्रा पर आ रहे यात्री अपने साथ ई-पास व अन्य जरूरी दस्तावेज ला रहे हैं। इनमें से कई श्रद्धालुओं के ई-पास में उनसे संबंधित डाटा का मिलान नहीं हो रहा है। साथ ही इन यात्रियों के नाम पुलिस को उपलब्ध सूची में भी नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी 36 यात्रियों/गलत ई-पास धारकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चलानात्मक कार्रवाई करते हुए सोनप्रयाग बैरियर से वापस भेज दिया गया है। उन्होंने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे देवस्थानम बोर्ड द्वारा निर्धारित ई-पास व उसमें दी जाने वाली जानकारी का सही उल्लेख करें। साथ ही अन्य दस्तावेजों सहित उत्तराखंड शासन की एसओपी का पालन करते हुए चारधाम यात्रा पर आएं।

यात्रियों को बार-बार नहीं दिखानी होगी जांच रिपोर्ट : एसपी
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के तीर्थयात्रियों को जनपद में चेकिंग के नाम पर बार-बार अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी। इसके लिए पुलिस ने एक स्थान नियत किया है। पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

सोमवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस सुरक्षित और सुगम तीर्थयात्रा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यात्रियों को जनपद में कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है। एसपी ने कहा कि जनपद में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बार-बार अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट व अन्य जानकारी के लिए नहीं रोका जाएगा। यात्रियों को इस संबंध में केवल एक बार ही जानकारी देनी होगी। धरासू बैरियर पर यात्रियों से यह जानकारी ली जाएगी। प्रेस वार्ता में सीओ एचएल बिजल्वाण, निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed