Char Dham Yatra 2020: कौड़ियाला-तोताघाटी के बीच 31 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे
- खतरे को देखते हुए देवप्रयाग में ही वाहन रोक रही पुलिस
- गजा और मलेथा रूट पर कर रहे यातायात डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला-तोताघाटी के बीच लगभग 31 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया है। हालांकि यहां वाहन चालक जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल देवप्रयाग पुलिस वाहनों को आगे नहीं जाने दे रही हैं। देवप्रयाग-गजा-खाड़ी और मलेथा-चंबा-खाड़ी रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
तोताघाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे कौड़ियाला की ओर ब्लास्टिंग से आए मलबे से बदरीनाथ हाईवे की लगभग 15 मीटर दीवार ध्वस्त हो गई थी, जिससे यहां शनिवार सुबह 4 बजे से यातायात बंद था। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से यहां कटिंग कर सड़क बनाने के लिए दोनों तरफ से छह मशीन लगाई गई।
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जमने लगा पाला, बढ़ी कड़ाके की ठंड, तस्वीरें...
घंटों की मशक्कत के बाद रविवार पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे की मरम्मत कर इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। भले ही हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन वाहन चालक जान खतरे में डालकर इस स्थान को पार कर रहे हैं।
सुधारीकरण कार्य चल रहा
पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि सड़क खोल दी गई है। यहां पर सुधारीकरण कार्य चल रहा है। देवप्रयाग थाने के एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि राजमार्ग खोलने की सूचना मिली है, लेकिन जोखिम होने की वजह से देवप्रयाग की ओर से अभी वाहनों को नही भेजा जा रहा है।
भले ही कुछ वाहन ऋषिकेश से देवप्रयाग की तरफ आए हैं। उन्होंने बताया नागरिकों की सुरक्षा देखते हुए देवप्रयाग से आगे वाहन तभी भेजे जाएंगे, जब खतरा कम हो जाएगा। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।