फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2020 : ramesh pokhariyal nishank visit kedarnath dham

Char Dham Yatra 2020 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किए बदरी-केदार के दर्शन

Thu, 12 Nov 2020 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Nov 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2020 : ramesh pokhariyal nishank visit kedarnath dham
केदारनाथ पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : amar ujala

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ में उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। बाबा केदार के दर्शन के बाद निशंक ने भगवान बदरीनाथ का भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


1977 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

बुधवार को केदारनाथ में 1977 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बीते दो दिन से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या कम होने लगी है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कोरोना काल में 12 जून से शुरू हुई यात्रा में अभी तक 127729 यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड ने 1065 ई-पास किए जारी

चारधाम की यात्रा अब कुछ दिन और चलेगी। 19 नवंबर तक चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद शीतकालीन गद्दी स्थलों में पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकाल में पूजा अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2.80 लाख यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए

अब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से पौने तीन लाख ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें 2.80 लाख यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए हैं। 

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बुधवार को 1065 तीर्थ यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें बदरीनाथ धाम के 154, केदारनाथ के 846, गंगोत्री के 36 और यमुनोत्री धाम के 29 पास शामिल हैं।

एक जुलाई से लेकर 11 नवंबर तक कुल पौने तीन लाख पास जारी किए गए हैं। 2.80 लाख यात्रियों ने चारधाम पहुंच कर दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर, बदरीनाथ के 19 नवंबर, गंगोत्री के 15 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद गद्दी स्थलों पर पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed