फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra 2020: Pilgrims Can Do Badrinath Dham Live Darshan and Arti Soon

Char Dham Yatra 2020: अब घर बैठे बदरीनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु 

Mon, 31 Aug 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Aug 2020 02:00 AM IST
सार

  • देवस्थानम बोर्ड ने बदरीनाथ धाम के ठीक सामने स्थापित किया कैमरा  
  • चारों धामों के प्राकृतिक सौंदर्य के लाइव दर्शन की है योजना

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Pilgrims Can Do Badrinath Dham Live Darshan and Arti Soon
बदरीनाथ धाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश-विदेश के श्रद्धालु अब घर बैठे बदरीनाथ धाम के साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों के प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन कर पाएंगे। इसको लेकर बदरीनाथ धाम में कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में कोरोना संकट के चलते कम ही श्रद्धालु पहुंच पा रहे हैं। मखमली बुग्याल (हरी घास) और फूलों से सुशोभित नर-नारायण पर्वत के मध्य में स्थित भगवान बदरीनाथ के मंदिर और यहां आसपास के सौंदर्य के श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन कराने के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के ठीक सामने अलकनंदा के दूसरे छोर पर कैमरा स्थापित किया जा रहा है। इससे बदरीनाथ के सिंहद्वार के साथ ही आसपास के दर्शनीय स्थलों के लाइव दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के समीप माणा गांव, भीम पुल, माता मूर्ति, नारद कुंड, तप्त कुंड, व्यास गुफा, नीलकंठ, वसुधारा, शेषनेत्र के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के महात्म्य के बारे में बताया जाएगा। बदरीनाथ के साथ ही केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री मंदिरों के भी लाइव दर्शन की योजना है।

हैरिटेज पर्यटन डेस्टीनेशन बनेगा जाॅर्ज एवरेस्ट : महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी स्थित जाॅर्ज एवरेस्ट हाउस को हैरिटेज पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐतिहासिक जार्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार के साथ पर्यटकों सुविधा के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को दिसंबर 2020 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। 

रविवार को पर्यटन मंत्री ने जार्ज एवरेस्ट हाउस में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग की ओर से 23 करोड़ की लागत से जाॅर्ज एवरेस्ट को हैरिटेज पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक 10 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है।

महाराज ने कहा कि वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद सात करोड़ के कार्य किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जाॅर्ज एवरेस्ट हाउस, गेजिंग हट, एपी थियेटर, एवरेस्ट पीक ट्रेक रूट, सेल्फी प्वाइंट, डॉक्यूमेंटरी मूवी, एप्रोच रोड, मोबाइल टॉयलेट के कार्य किए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच फूड वैन भी स्थानीय दुकानदारों को दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। दिसंबर तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा करें। बता दें कि पहले निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए सितंबर 2020 का समय निर्धारित किया गया था। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed