{"_id":"5f721aa88ebc3e9bb02fd75b","slug":"char-dham-yatra-2020-heli-service-to-begin-soon-for-kedarnath-tender-process-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra 2020: केदारनाथ के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, टेंडर प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra 2020: केदारनाथ के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, टेंडर प्रक्रिया पूरी
Mon, 28 Sep 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:50 PM IST
सार
- नागरिक उड्डयन विभाग जारी करेगा एसओपी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम के लिए जल्द ही हेली सेेवा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से चारधाम यात्रा की एसओपी जारी करने के बाद अब नागरिक उड्डयन विभाग भी हेली सेवा संचालन के लिए एसओपी जारी कर देगा। हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था हेली कंपनियों के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथारिटी (यूकाडा) ने तीनों स्थान से हेली सेवा संचालन के लिए मार्च महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। लेकिन कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण हेली सेवा का संचालन अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए अब कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, ये हैं नियम
विज्ञापन
हेली सेवा से चारधाम के दर्शन करने के लिए ई-पास जरूरी होगा। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का प्रतिदिन का रिकॉर्ड हेली कंपनियों को यूकाडा को देना होगा। देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी एसओपी में हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग हेलीपैड पर हेली कंपनियों के माध्यम से कराने को कहा गया है।
सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड की ओर से नई एसओपी जारी कर दी गई है। हेली सेवा का संचालन और यात्रियों की स्कैनिंग से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नागरिक उड्डयन विभाग शीघ्र ही एसओपी जारी करेगा।