फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2020: Heli service to begin soon for Kedarnath, tender process complete

Char Dham Yatra 2020: केदारनाथ के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Mon, 28 Sep 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Sep 2020 10:50 PM IST
सार

  • नागरिक उड्डयन विभाग जारी करेगा एसओपी

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Heli service to begin soon for Kedarnath, tender process complete
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केदारनाथ धाम के लिए जल्द ही हेली सेेवा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से चारधाम यात्रा की एसओपी जारी करने के बाद अब नागरिक उड्डयन विभाग भी हेली सेवा संचालन के लिए एसओपी जारी कर देगा। हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था हेली कंपनियों के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथारिटी (यूकाडा) ने तीनों स्थान से हेली सेवा संचालन के लिए मार्च महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। लेकिन कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण हेली सेवा का संचालन अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए अब कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, ये हैं नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली सेवा से चारधाम के दर्शन करने के लिए ई-पास जरूरी होगा। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का प्रतिदिन का रिकॉर्ड हेली कंपनियों को यूकाडा को देना होगा। देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी एसओपी में हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग हेलीपैड पर हेली कंपनियों के माध्यम से कराने को कहा गया है। 

सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड की ओर से नई एसओपी जारी कर दी गई है। हेली सेवा का संचालन और यात्रियों की स्कैनिंग से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नागरिक उड्डयन विभाग शीघ्र ही एसओपी जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed