फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2020: Devasthanam Board may increase Number of Pilgrims limit before Navratri

Char Dham Yatra 2020: तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या बढ़ाने की तैयारी, देवस्थानम बोर्ड ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Oct 2020 02:30 AM IST
सार

  • नवरात्र शुरू होने से पहले बोर्ड बढ़ा सकता है तीर्थयात्रियों की संख्या

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Devasthanam Board may increase Number of Pilgrims limit before Navratri
केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में दर्शन के लिए पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिन में केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से प्रतिदिन तय की पंजीकरण की संख्या से ज्यादा तीर्थयात्री पंजीकरण करा रहे हैं।

विज्ञापन


चारधाम के लिए तीर्थ यात्रियों का बढ़ता रुझान देखते हुए देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अब तय संख्या को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने जिलाधिकारियों से चारधामों में मौजूद व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि नवरात्र शुरू होने से पहले बोर्ड सीमित संख्या को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन



चारधाम यात्रा में बाहर से आने वाले यात्रियों को कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट और क्वारंटीन होने की शर्त से छूट देने के बाद पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। अभी तक देवस्थानम बोर्ड ने बदरीनाथ के लिए 1200, केदारनाथ के लिए 800, गंगोत्री के लिए 600 और यमुनोत्री में दर्शन के लिए प्रतिदिन 450 तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए अब कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, ये हैं नियम

लेकिन अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या तय संख्या से अधिक होती जा रही है। शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए 1113, केदारनाथ के लिए 2162, गंगोत्री के लिए 657, यमुनोत्री के लिए 469 लोगों ने पंजीकरण कराया।

अब तक 85 हजार से ज्यादा ई-पास जारी

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारधाम यात्रा के लिए अब तक 85785 ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें लगभग 46 हजार तीर्थ यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन कर  चुके हैं। चारधाम यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। बोर्ड की ओर से जारी ई-पास से ही बाहरी राज्यों के तीर्थ यात्री दर्शन कर सकेंगे। 

हेली सेवा से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए ई-पास में छूट
केदारनाथ धाम के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से नौ सिविल एविएशन कंपनी के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच एविएशन कंपनी के माध्यम से की जाएगी। 

एक जुलाई से शुरू हुई चारधाम यात्रा
कोविड महामारी के कारण सरकार ने एक जुलाई से प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोली थी। इसके बाद 25 जुलाई से प्रदेश के बाहर के तीर्थ यात्रियों के लिए सशर्त यात्रा खोली गई थी। अब देवस्थानम बोर्ड ने बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट और क्वांरटीन में छूट दी है। जिससे यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में चारधामों में यात्रियों के ठहरने, खाने और स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था है, इस पर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीमित संख्या को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। नवरात्रों पर बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए आते हैं।
- रविनाथ रमन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed