{"_id":"5d41561b8ebc3e6c935cf7fe","slug":"char-dham-all-weather-road-will-be-completed-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री निशंक ने दिए तेजी से कार्य करने के निर्देश, अब 2021 में पूरी होगी ऑलवेदर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री निशंक ने दिए तेजी से कार्य करने के निर्देश, अब 2021 में पूरी होगी ऑलवेदर रोड
Wed, 31 Jul 2019 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना अब 2021 में पूरी होगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2020 निर्धारित किया था, लेकिन पर्यावरणीय संबंधी अदालती मामलों के चलते परियोजना का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की एक बैठक के दौरान दी, जिसमें वे उत्तराखंड की सड़कों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
बैठक में मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे। डॉ.निशंक ने उनसे चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना की प्रगति का ब्योरा मांगा। उन्हें जानकारी दी गई कि 12 हजार करोड़ की परियोजना मार्च 2020 में पूरी होनी थी। परंतु सुप्रीम कोर्ट में मामले लंबित होने के कारण लक्ष्य दिसंबर 2021 रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण निगम, बीआरओ और एनएचआईडीसीएल 53 पैकेजों के तहत निर्माण कार्य कर रहे हैं। निशंक ने सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने हरिद्वार में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के बारे में भी जानकारी ली और एनएचएआई को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द कार्य आरंभ करे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पर्वों-त्योहारों और चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में जाम की स्थिति न बने। निशंक ने राजमार्ग पर पुलों के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता प्रकट की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य सचिव एनएचएआई आर के पांडे, सड़क परिवहन मंत्रालय के महानिदेशक आईजी पांडे, कुलदीप गोसाई प्रोजेक्ट प्रबंधक उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सेतु निगम के आशीष श्रीवास्तव प्रमुख अभियंता लोनिवि हरिओम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन