फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Muslim Youth had an affair by posing hindu and pressured to change religion

Dehradun: सावेज ने समीर बनकर चलाया अफेयर, फिर की हैवानियत, धर्म बदलने का भी बना रहा दबाव

Tue, 18 Jul 2023 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान राजीव नगर में समीर नाम के लड़के से हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया था।

विज्ञापन
Dehradun news Muslim Youth had an affair by posing hindu and pressured to change religion
युवती से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से प्यार किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान खुली तो युवती से मारपीट की। आरोप है कि अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान राजीव नगर में समीर नाम के लड़के से हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया था।
विज्ञापन


Dehradun: लिव इन में रहते मणिपुर की युवती बनी मां, फिर प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार की बाबर कॉलोनी ले गया। यहां पता चला कि समीर का असली नाम सावेज है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे पता चला कि युवक समुदाय विशेष से है तो वह चौक गई और वहां से निकलने का प्रयास करने लगी। इस पर उसने मारपीट शुरू कर दी।

निकाह करने का बना रहा दबाव

युवती के अनुसार, यह घटना करीब दो माह पुरानी है। हरिद्वार ले जाकर आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह मुश्किल से वहां से निकलकर आई। एसओ ने बताया, आरोपी सावेज निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed