फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News girl from Manipur became mother while living in a live-in Relationship filed rape case on Lover

Dehradun: लिव इन में रहते मणिपुर की युवती बनी मां, फिर प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Mon, 17 Jul 2023 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

पीड़िता प्रेमनगर क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने आई थी। यहां अपने साथ पढ़ने वाले शांति विहार, मोहनपुर के नीलेश शर्मा के संपर्क में आ गई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और लिव इन में रहने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
Dehradun News girl from Manipur became mother while living in a live-in Relationship filed rape case on Lover
प्रेमी पर दर्ज कराया केस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मणिपुर की एक युवती ने अपने लिव इन पार्टनर पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद प्रेमी, उसकी मां और बहन ने युवती के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता प्रेमनगर क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने आई थी। यहां अपने साथ पढ़ने वाले शांति विहार, मोहनपुर के नीलेश शर्मा के संपर्क में आ गई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और लिव इन में रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान नीलेश ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई और फरवरी में एक बेटी को जन्म दिया। युवती ने पुलिस को बताया, बेटी के जन्म के बाद नीलेश ने उससे बातचीत बंद कर दी। उसने समझाने का प्रयास किया तो नीलेश ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन अपराध: मुकदमों के निपटारे में देशभर में उत्तराखंड पुलिस चौथे स्थान पर, 78% केस समय से हुए पूरे

इसकी शिकायत करने जब वह नीलेश की मां मंजरी और बहन आकांक्षा के पास पहुंची तो उन्होंने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। मारपीट और गालीगलौज भी की। कुछ दिन बाद नीलेश उसके कमरे पर आया और फिर मारपीट करने लगा। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed