फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changed name and raped a girl on Instagram

Dehradun News: नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म

Sun, 18 Jun 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Changed name and raped a girl on Instagram
नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक की हकीकत जब युवती को पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक लक्की राणा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। उसकी आईडी भी इसी नाम से थी। उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया, जिस पर लक्की राणा निवासी चाहशीरी मोहल्ला बिजनौर लिखा हुआ था। विश्वास करते हुए उसने लक्की राणा से बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक उससे शादी के वादे करने लगा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन




इस बीच युवती को पता चला कि उसका नाम लक्की राणा नहीं बल्कि मोहम्मद सादिक है। यह बात जानकर वह हैरान रह गई। युवती के अनुसार सादिक के भाई ने उसकी बहन से दोस्ती की। उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। सादिक ने भी इसी प्रकार की धमकियां युवती को देना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। एक में लक्की राणा और दूसरे में मोहम्मद सादिक नाम लिखा हुआ है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed