फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in officers department

हुक्मरानों की जिम्मेदारियां बदली

Sat, 16 Nov 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Nov 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
change in officers department

उत्तराखंड में आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। आईएएस अफसर सीएमएस बिष्ट नए कार्मिक सचिव होंगे।

विज्ञापन


नियोजन छोड़ने की इच्छा
इसके अलावा शासन ने एस रामास्वामी की एक महीने की लंबी छुट्टी स्वीकारते हुए उनके विभाग अपर मुख्य सचिव बीपी पांडे को दे दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि रामास्वामी ने नियोजन छोड़ने की इच्छा भी व्यक्त कर दी है। आईएएस अफसर सीएमएस बिष्ट से त्रिपाठी जांच आयोग के सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

अब यह काम अपर सचिव सूर्यमोहन नौटियाल को दी गई है। बिष्ट को अब कार्मिक सचिव बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह रावत के रिटायरमेंट के बाद कार्मिक सचिव का पद रिक्त चल रहा था। विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू है। इसके अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हाउसिंग व पब्लिक बिल्डिंग के निर्माण के रविनाथ रमन को दी गई कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रबंधक की जिम्मेदारी अब अपर सचिव सौजन्या को दे दी गई है।
विज्ञापन


तबादला स्थगित का दी नियुक्ति
अपर सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल से पंचायतीराज निदेशक का प्रभार लेकर अपर सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को दे दिया गया है।

पौड़ी के सीडीओ सविन बंसल का हरिद्वार सीडीओ के पद पर किया गया तबादला स्थगित करते हुए उन्हें शासन में गृह व कृषि विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक गृह व कृषि का काम देख रहे डी. सेंथिल पांडियन को अब चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर सचिव केसाथ ही एनआरएचएम का निदेशक बनाया गया है।

वी.षणमुगम से अपर सचिव वित्त का दायित्व वापस लेकर एक अन्य आईएएस अफसर सी.रविशंकर को दिया गया है। षणमुगम को नियोजन विभाग में भी अपर सचिव बनाया गया है। साडा के सचिव नरेंद्र सिंह कुरियाल को राज्य सूचना आयोग का सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed