फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandrayaan-3 Lander Vikram will land on Moon surface at 6.04 pm today students will watch live telecast

Chandrayaan-3: आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम, छात्र देखेंगे सीधा प्रसारण

Wed, 23 Aug 2023 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

Chandrayaan-3: सभी छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक इस अभूतपूर्व कार्य को पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Lander Vikram will land on Moon surface at 6.04 pm today students will watch live telecast
स्कूली बच्चे

विस्तार

देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

विज्ञापन


सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।

विज्ञापन

पूरे देश के लिए गौरव का अवसर
अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि इस अभूतपूर्व कार्य को देश के समस्त छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है, जो पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा की स्तर पर उतरने का समय शाम का समय है, इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chandrayaan-3: मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, लैंडिंग होने तक रहेगी जारी

राज्य में आपदा को देखते हुए इस समय स्कूल खोलने व्यावहारिक दृष्टि से संभव नहीं हैं। प्रदेश के सभी सीईओ को निर्देश दिया गया कि राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी आवासीय स्कूलों में इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को घर पर लाइव प्रसारण देखने के लिए प्रेरित किया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed