फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandigarh won by Manan Vohra's century innings

मनन वोहरा की शतकीय पारी से जीता चंडीगढ़

Thu, 03 Oct 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh won by Manan Vohra's century innings
तनुश क्रिकेट एकेडमी में आयोजित विजय हजारे ट्राफी में मिजोरम को हराने वाली पांडुचेरी विजयी टीम
विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को हुए मुकाबले में मनन वोहरा की शानदार शतकीय पारी के दम पर चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 90 रनों से हरा दिया। वहीं, अन्य मुकाबलों में असम ने नगालैंड को 70 रन और पुडुचेरी ने मिजोरम को 10 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला बारिश के चलते 20-20 ओवर का कर दिया गया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बनाए। ओपनिंग करने उतरे कप्तान मनन वोहरा ने 64 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली। शिवम भांबरी ने 36 गेंदों में 68 और अर्जुन आजाद ने 17 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। राहुल दलाल (52 गेंदों में नाबाद 76 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका और टीम मुकाबला 90 रन से हार गई। चंडीगढ़ के गुरिंदर सिंह ने 12 रन देकर चार और बरिंदर सरां, श्रेष्ठ निर्मोही व बिपुल शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम के पंच से जीता असम
देहरादून। तनुष क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में नागालैंड ने टॉस जीतकर असम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। असम ने अबु नेचिम के 31, राहुल हजारिका के 29, रोशन आलम के 28, अमित सिन्हा के 25 रनों की मदद से 47.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 207 रन बनाए। नागालैंड के नगाहो ने 25 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी नागालैंड की पूरी टीम 41.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। असम के प्रीतम दास ने 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

गेंदबाजों के दम पर पुडुचेरी जीता
देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की टीम 33.2 ओवर में 67 रनों पर ढेर हो गई। पुडुचेरी के लिए रोहित डी ने दो रन देकर तीन और आर विनय कुमार ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पुडुचेरी ने 13.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 71 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed