युवती को चंडीगढ़ से हरिद्वार लाकर युवक ने फ्लैट में लेजाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की युवती को बहला फुसलाकर हरिद्वार लाकर उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर हरिद्वार कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। अब पूरे मामले की जांच हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी।
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि 11 जून को उसके परिचित युवक ने मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर मिलने की बात कही। वह जब मिलने पहुंची तो आरोपी युवक उसे ऑटो रिक्शा में बिठाकर अपने साथ रेलवे स्टेशन ले गया।
यहां से वह दोनों अंबाला पहुंचे। अंबाला में ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंचे। आरोप है कि युवक उसे एक फ्लैट में ले गया, जिसे उसने अपने जीजा का बताया। फ्लैट पर मिले एक युवक दीपक ने उन्हें खाना परोसा फिर रात को आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाना चाहा।
युवती का आरोप है कि मना करने के बाद भी उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन वह उसे लेकर वापस चला आया। चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हरिद्वार ट्रांसफर कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। युवती को जल्द ही यहां बयान के लिए बुलाया जाएगा। युवती से किस फ्लैट में दुष्कर्म हुआ, वह उसके यहां आने पर ही पता चल सकेगा।