फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandau village reverberates with the blessings of Goddess Renuka and Parshuram

मां रेणुका और परशुराम देवता के जयघोष से गूंजा चंदोऊ गांव

Thu, 12 Dec 2019 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chandau village reverberates with the blessings of Goddess Renuka and Parshuram
चंदोऊ गांव में परशुराम देवता व मां रेणुका की पालकी के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी तहसील क्षेत्र का चंदोऊ गांव बुधवार को मां रेणुका और परशुराम देवता के जयघोष से गूंज उठा। बुधवार को एक दिन के प्रवास पर देव पालकी हिमाचल प्रदेश के माशू गांव से चंदोऊ गांव पहुंची। जहां लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह पूजा अर्चना के बाद देव पालकी ने माशू गांव से चंदोऊ गांव के लिए प्रस्थान किया। देव पालकी कोटी, किशोऊ, सुपोऊ गांव होते हुए चंदोऊ गांव पहुंची। जहां लोगों ने फूलों और चावलों की बारिश के साथ देव पालकी का स्वागत किया। गांव निवासी पूरण सिंह तोमर के निमंत्रण पर देव पालकी गांव पहुंची। लोगों ने रातभर जागकर देव स्तुति की। शाम करीब चार देव पालकी ने गांव में प्रवेश किया। सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के बाद देव पालकी वापस गांव को प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर माशु देवता के बजीर अजब सिंह चौहान, पुजारी बांनसी राम भारद्वाज, शिलगुर देवता के भंडारी राजेंद्र सिंह तोमर, भंडरी अमर सिंह, देवमाली श्याम सिंह चौहान, दीवान सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, कुंदन सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed