फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chancellor agitated after seeing iregular activeties in BFIT

बीएफआईटी में अव्यवस्थाओं पर भड़के कुलपति

Sun, 16 Feb 2020 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chancellor agitated after seeing iregular activeties in BFIT
देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने शनिवार को तीन कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण किया। बाबा फरीद इंस्टीट्यूट (बीएफआईटी) में परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाएं देख प्रो. ध्यानी भड़क गए। उन्होंने सुधार न करने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में कुलपति प्रो. ध्यानी और सुनील नौटियाल सबसे पहले एमआईटी पहुंचे। यहां निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इसके बाद वह मिनर्वा इंस्टीट्यूट सुद्धोवाला पहुंचे। यहां भी उन्होंने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया तो व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद वह बाबा फरीद इंस्टीट्यूट (बीएफआईटी) पहुंचे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. ध्यानी ने बताया कि करीब 3:45 बजे संस्थान में कोई भी परीक्षा संबंधी कक्ष संचालित नहीं हो रहा था। वहां के प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्र 1:30 बजे परीक्षा देकर चले गए। कुलपति ने परीक्षा कक्ष के बारे में पूछा तो प्राचार्य संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जो कक्ष दिखाया गया, उसमें सीटिंग प्लान ही प्रदर्शित नहीं था। चार बजे उन्होंने परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तो वहां चार उत्तर पुस्तिकाएं एक टेबल पर रखी मिलीं। इन्हें सील न करने पर कुलपति नाराज हुए। इन अव्यवस्थाओं पर कुलपति प्रो. ध्यानी ने सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने प्राचार्य को चेतावनी दी कि सुधार न किया गया तो संस्थान का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने मौके से ही परीक्षा नियंत्रक को निर्देशित किया गया कि यहां प्रतिदिन फ्लाइंग टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed