{"_id":"5f72257d8ebc3ec5ed5aab75","slug":"champawat-postmaster-arrested-four-months-ago-accused-of-embezzlement-of-government-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: चार महीने पहले सरकारी धन के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: चार महीने पहले सरकारी धन के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:35 PM IST
सार
- डाकघर शाखा निडिल से 3.5 लाख का किया था गबन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत के विकासखंड लोहाघाट के निडिल के शाखा डाकपाल को सरकारी धन के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब चार माह पूर्व डाक निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी शाखा डाकपाल के विरुद्ध पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे ग्राम निडिल निवासी भवान सिंह डाकघर शाखा निडिल में ग्रामीण डाकपाल था। भवान ने वर्ष 2017 में डाकघर शाखा निडिल से 3.5 लाख रुपये का गबन किया था। लोहाघाट डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी ने इसी साल जून में पंचेश्वर कोतवाली में मामले में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर आरोपी शाखा डाकपाल के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से पुलिस आरोप की जांच कर जरूरी सबूत जुटा रही थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनुराग ने बताया कि विवेचना में आरोपी भवान सिंह के विरुद्ध गबन के साक्ष्य पाए गए। सोमवार को आरोपी को बिल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह समेत राजेंद्र गिरि, महेश चंद आदि रहे।