{"_id":"647f02a25b67aea37209fcc4","slug":"champawat-news-12-year-old-child-drown-while-taking-bath-in-sharda-river-dead-body-recovered-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, घाट में कुछ दूरी पर बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, घाट में कुछ दूरी पर बरामद हुआ शव
Tue, 06 Jun 2023 03:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकरपुर(चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकरपुर(चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Jun 2023 03:31 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। नदी में जहां वह डूबा वहां जलस्तर डूबने लायक नहीं है। इसी वजह से वह डूबा होगा।
विज्ञापन
बच्चे के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टनकपुर में एक 12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का शव जल पुलिस ने नदी पर बने घाट के पास से ही बरामद किया है। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Hemkund Sahib: जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब, 13 साल बाद हुआ ऐसा, तस्वीरें
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टनकपुर की नई बस्ती कालौनी का आयर्न विश्वकर्मा(12) पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा, दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी मे डूब गया। आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था। परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन
नदी में जहां वह डूबा वहां जलस्तर डूबने लायक नहीं है। हो सकता है कि उसे नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।