फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Champawat Election 2022 Congress candidate Nirmala Gahtodi filed her nominationToday

Champawat Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया अपना नामांकन दाखिल, अब प्रचार में उतरेंगे सियासी दिग्गज

Thu, 12 May 2022 03:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 May 2022 03:55 PM IST
सार

चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम धामी नौ मई को अपना नामांकन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Champawat Election 2022 Congress candidate Nirmala Gahtodi filed her nominationToday
नामांकन दाखिल करती निर्मला गहतोड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने बेहद सादगी से नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा जमा करने के अंतिम दिन बुधवार को उन्होंने निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया के समक्ष नामांकन पत्र भरा। इस सीट पर टनकपुर के दीपक बेलवाल और पिथौरागढ़ के हिमांशु गड़कोटी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया।

विज्ञापन


इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सपा प्रत्याशी मनोज भट्ट भी नामांकन करा चुके हैं। आठ साल तक जिलाध्यक्ष रहने के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं निर्मला गहतोड़ी ने नामांकन पत्र जमा करने से पहले तहसील परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गहतोड़ी ने कहा कि महंगाई और अन्य दिक्कतों को देखते हुए सादगी से नामांकन करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के लिए पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विपक्ष के नेता यशपाल आर्या, उप नेता भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष अल्का पाल, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, लोहाघाट के खुशाल सिंह अधिकारी, नानकमत्ता के गोपाल राणा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी आदि चंपावत पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed