{"_id":"65f4146d8d8ed7951a06f57f","slug":"chamoli-road-accident-near-narayanbagar-many-people-injured-dead-all-were-returning-from-funeral-uttarakhand-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Road Accident: अंत्येष्टि में आए ग्रामीणों का वाहन घर लौटते समय हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Road Accident: अंत्येष्टि में आए ग्रामीणों का वाहन घर लौटते समय हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दस घायल
Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM IST
सार
अंत्येष्टि में घर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग हुई मैक्सी दुर्घटना में दस लोगों की घायल होने की खबर है। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
चमोली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जा रहा है कि अंत्येष्टि में आए लोग घर लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: दस वर्ष पुराने सभी कर्मचारियों को पक्का करने पर कई मंत्री सहमत, प्रस्ताव पर हुई चर्चा
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।