फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: Husband jumped in Alaknanda when wife was found hanging

जोशीमठ: पत्नी फंदे पर लटकी मिली तो पति ने अलकनंदा में लगाई छलांग, खोज में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
सार

बुधवार सुबह अनुजा विद्यालय गई और दोपहर एक बजे जब घर आई तो मामी प्रीति देवी घर के कमरे में पंखे से फंदे पर झूलती मिली।

विज्ञापन
Chamoli News: Husband jumped in Alaknanda when wife was found hanging
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में पोखरी ब्लाक के सतूड़ गांव में एक विवाहिता घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली तो उसके पति ने जोशीमठ के मारवाड़ी में अलकनंदा नदी में छलांग मार दी। जोशीमठ थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी किनारे उसकी खोज में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


ऋषिकेश: उत्तराखंड घूमने आए मुंबई के एक युवक और दो युवतियां गंगा में डूबे, नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सतूड़ गांव के विनोद सिंह (25) की छह माह पहले रौवा चंद्रनगर रुद्रप्रयाग की प्रीति (22) से शादी हुई थी। विनोद के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अकेला बेटा है, जबकि उसकी दो बहिनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। विनोद की भांजी मल्या रोवा गांव निवासी अनुजा उनके साथ गांव में रहती है और जीआईसी आली में नवीं कक्षा में पढ़ती है। विनोद जेपी कंपनी में जोशीमठ के मारवाड़ी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह अनुजा विद्यालय गई और दोपहर एक बजे जब घर आई तो मामी प्रीति देवी घर के कमरे में पंखे से फंदे पर झूलती मिली। उसने रोते-बिलखते ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान तेजपाल ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जोशीमठ के जेपी कंपनी में काम कर रहे उसके पति विनोद को दी। पत्नी की मौत की खबर सुनकर विनोद सिंह ने मारवाड़ी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से गांव में सन्नाटा छा गया है। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। उनके आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जोशीमठ में थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटना के बाद से ही अलकनंदा नदी किनारे विनोद सिंह की खोज में जुटी हैं। जोशीमठ के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed