फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News 80 Thousand swindled family of deceased soldier by posing as a fake Naib Subedar of army

Chamoli: सेना का फर्जी नायब सूबेदार बनकर मृतक सैनिक के परिजनों से की ठगी, ऐसे लगाया 80 हजार का चूना

Mon, 22 Jul 2024 04:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

मृतक सैनिक के परिजनों ने बताया कि बिरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर अपने को नायब सूबेदार बताते हुए कहा कि हमारी सोसायटी मृतक सैनिक परिवारों की मदद करती है और आपके परिवार की मदद करना चाहती है। इसके बाद उनसे ठगी की गई।

विज्ञापन
Chamoli News 80 Thousand swindled family of deceased soldier by posing as a fake Naib Subedar of army
ठगी - फोटो : freepik.com

विस्तार

सेना का फर्जी नायब सूबेदार बनकर एक ठग ने मृतक सैनिक के परिवार को मदद दिलाने के नाम पर उनके खाते से 80 हजार रुपये हड़प लिए। मामले का पता तब चला जब ठग ने एक लाख रुपये निकालने के लिए बैंक में चेक लगाया। जिस पर बैंक ने पीड़ित खातेदार को बताया कि अमुक व्यक्ति ने आपके खाते से एक लाख रुपये लेने के लिए चेक दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को मृतक सैनिक के पिता ने इस ठग के विरुद्ध राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। मृतक सैनिक के पिता भरत सिंह ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके बेटे कीरत सिंह जो 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे उनकी मृत्यु बीमारी के दौरान 22 अप्रैल 2024 को हो गई थी। बीते जून माह में बिरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर अपने को नायब सूबेदार बताते हुए कहा कि हमारी सोसायटी मृतक सैनिक परिवारों की मदद करती है और आपके परिवार की मदद करना चाहती है। इस पर उसने उन्हें नारायणबगड़ बुलाया और उन्हें उनके मृतक पुत्र के सेना से संबंधित दस्तावेज और फोटो दिखाए। जिससे उन्हें उसकी बातों पर विश्वास होने लगा।
विज्ञापन


Uttarkashi: चिकित्सक से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, तीन घंटे ओपीडी बहिष्कार से मरीज रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मदद के नाम पर होने वाले खर्च का हवाला देते हुए उसने उनसे तीन ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। ठग ने 26 और 27 जून को अलग-अलग नाम से 30 हजार और 50 हजार की रकम खाते से निकाल ली। जब उसने एक लाख का चेक बैंक में लगाया तो बैंक ने उनसे पूछा कि बिरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने आपके खाते से अमुक रकम का चेक जमा किया है भुगतान कर दें? तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ही उन्हें ठगे जाने का पता चला। इस मामले में तहसीलदार ने राजस्व उपनिरीक्षक जाखपाटियूं को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed