फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli: Fight between workers and youths over bathing in hot pool, three injured, condition of two critical

चमोली: गर्म कुंड में नहाने को लेकर अग्निशमन कर्मी व युवकों में जमकर मारपीट, तीन घायलों में दो की हालत गंभीर

Sat, 19 Mar 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

होली खेलने के दौरान तपोवन के कुछ युवा गर्म कुंड में स्नान के लिए गए थे। वहां अग्निशमन के कुछ कर्मी भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। तपोवन की महिलाओं ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Chamoli: Fight between workers and youths over bathing in hot pool, three injured, condition of two critical
uttarakhand police

विस्तार

होली खेलते समय तपोवन से करीब तीन किमी दूर गर्म कुंड में नहाने को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों और स्थानीय युवाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तपोवन के तीन युवा घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को मामले में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तपोवन गांव की महिलाओं ने एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को होली खेलने के दौरान तपोवन के कुछ युवा गर्म कुंड में स्नान के लिए गए थे। वहां अग्निशमन के कुछ कर्मी भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तपोवन गांव के प्रवीण फरस्वाण, विकास पंवार और विपिन पंवार घायल हो गए। तीनों युवकों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया, जिनमें से उपचार के बाद प्रवीन और विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भारत-नेपाल सीमा: विवादित प्यारेताल झील पर नेपाली नागरिकों ने फिर शुरू किया नौकायन, पांच साल पहले एक को मार दी थी गोली

शनिवार को मामले को लेकर तपोवन क्षेत्र की महिलाओं ने एसडीएम जोशीमठ से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के जवानों द्वारा सरकारी वाहन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। इधर, पैनखंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिभा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमित्रा देवी, संतोषी, आशा, शकुंतला, मंजू, पुष्पा, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed