फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli Electric Current News Congress Leaders Protest against CM Pushkar singh dhami in Gopeshwar

Chamoli Accident: सीएम के गोपेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, 25 लाख मुआवजे की मांग

Thu, 20 Jul 2023 10:57 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून/चमोली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून/चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

Chamoli Accident News:  चमोली हादसे को लेकर आज गोपेश्वर पीपलकोटी जोशीमठ कर्णप्रयाग व गोचर समेत पूरे जिले में बाजार बंद रखे गए हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Chamoli Electric Current News Congress Leaders Protest against CM Pushkar singh dhami in Gopeshwar
चमोली हादसे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर  सिंह धामी गुरुवार को चमोली में हुए करंट हादसे में झुलसे पीड़ितों से मिलने गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और वहीं, धरने पर बैठ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


चमोली हादसा: गोपेश्वर अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने जाना झुलसे पीड़ितों का हाल, दिया हर संभव मदद का भरोसा
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता फिर से जिला अस्पताल गेट पर धरना स्थल चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट से मरने वाले 16 लोग भ्रष्टाचार और प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आपराधिक मामला दर्ज कर जिम्मेदारों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और एक-एक आश्रित को नौकरी देनी चाहिए। घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बृहस्पतिवार सुबह गोपेश्वर पहुंचे। यहां अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद वे मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यशपाल आर्य ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा देकर उनकी जान बचानी चाहिए।

इसके लिए सरकार को तत्परता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में मानवजनित दुर्घटना में इतनी बड़ी क्षति पहले कभी नहीं हुई। पहले जब एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट से मौत हो गई थी तो प्रशासन को सजग हो जाना चाहिए था। सुबह फिर करंट फैला और 16 लोग जान गंवा बैठे, दो बार करंट कैसे आया इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर काम करने वाली एजेंसी, उसकी देखरेख के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इतनी बड़े हादसे की जिम्मेदारी किसकी है इस सवाल का जवाब मिलना जरूरी है।

Chamoli Electric Current News Congress Leaders Protest against CM Pushkar singh dhami in Gopeshwar
चमोली बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

चमोली में आज बाजार बंद

चमोली हादसे को लेकर आज गोपेश्वर पीपलकोटी जोशीमठ कर्णप्रयाग व गोचर समेत पूरे जिले में बाजार बंद रखे गए हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, टैक्सियों का संचालन भी बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed