फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Accident News CM Pushkar singh dhami meet scorched People in Gopeshwar Hospital

चमोली हादसा: गोपेश्वर अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने जाना झुलसे पीड़ितों का हाल, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Thu, 20 Jul 2023 10:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jul 2023 10:10 AM IST
सार

Chamoli Accident News: बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग झुलस गए थे। जिसमें से छह को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Chamoli Accident News CM Pushkar singh dhami meet scorched People in Gopeshwar Hospital
अस्पताल में मरीजों से मिलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। 

विज्ञापन

चमोली हादसा: खड़े-खड़े जिंदा जले लोग... जो जहां था वहीं लोहे से चिपक गया; तीन मिनट में हुआ सबकुछ तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

Chamoli Accident News CM Pushkar singh dhami meet scorched People in Gopeshwar Hospital

16 लोगों की गई जान

बता दें कि बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग झुलस गए थे। जिसमें से छह को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

सीएम पुष्कर  सिंह धामी गुरुवार को चमोली में हुए करंट हादसे में झुलसे पीड़ितों से मिलने गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और वहीं, धरने पर बैठ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता फिर से जिला अस्पताल गेट पर धरना स्थल चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed