फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Congress workers showed black flags to MP Mahendra Bhatt in Gopeshwar clash with the police

Chamoli: गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद महेंद्र भट्ट को दिखाए काले झंडे, पुलिस से झड़प

Sun, 18 Jan 2026 01:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jan 2026 01:39 PM IST
सार

महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला तो पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और महेंद्र भट्ट गो बेक के नारे लगाए।

विज्ञापन
Chamoli: Congress workers showed black flags to MP Mahendra Bhatt in Gopeshwar clash with the police
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने गोपेश्वर खेल मैदान में पहुंचे राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में उक्रांद कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।

विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ और हेमकुंछ साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में रहा बारिश का इंतजार
विज्ञापन


सुबह 11 बजे लोनिवि के आवास गृह से महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला तो पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और महेंद्र भट्ट गो बेक के नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्त संदीप झिंक्वाण, धीरेंद्र गरोड़िया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मियों से भी कार्यकर्ताओं की नोक झोंक हुई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed