फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Bear attacked on a man going for work

चमोली: मजदूरी के लिए जा रहे आदमी पर भालू ने किया हमला, बाल-बाल बचा

Wed, 20 Nov 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Nov 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: Bear attacked on a man going for work
प्रतीकात्मक तस्वीर

चमोली जिले के घाट विकास खंड के ग्राम लाखी के दिनेश पर आज सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक दिनेश लाल पुत्र स्व. गोसाई लाल उम्र 42 वर्ष आज सुबह अपने घर से सरपानी गांव में मजदूरी करने के लिए जा रहे था। तभी सुबह नौ बजे के आसपास माना तोक में घात लगाए बैठे भालू ने अचानक दिनेश पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


दिनेश के चिल्लाने पर नजदीक में सरपानी गांव के हिम्मत सिंह ने हल्ला कर ग्रामीणों की मदद से भालू को भगाया। तब जाकर दिनेश को बचाया जा सका। दिनेश के चेहरे, हाथ और पांव में गहरे जख्म पड़े हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लांखी गांव के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह फरस्वाण का कहना है कि दिनेश मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed