फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chamoli and sports college dehradun in finale

चमोली और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून फाइनल में

Tue, 12 Nov 2013 11:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Nov 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
chamoli and sports college dehradun in finale
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण हाकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों में मेजबान चमोली और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को सुबह 11 बजे से स्टेडियम में चमोली और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


विशेष ने जीत दिलाई
सोमवार को पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया। मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने हल्द्वानी को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से 25 वें मिनट में प्रवीन बिष्ट ने और 37 वें मिनट में विशेष कुमार ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मेजबान चमोली और हरिद्वार की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमें तय समय में एक भी गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद ट्राई ब्रेकर के आधार पर चमोली ने हरिद्वार को 5-4 अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को हराया
इससे पहले हुए लीग मैचों में हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को 1-0 से तथा हरिद्वार ने टिहरी को 2-0 से पराजित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल, जुबैद अहमद, केसी पंत, वीरेंद्र बिष्ट, महेंद्र आर्य, पंकज रावत, नवीन कुंवर, पृथ्वी सिंह, जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed