फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli accident Chamoli three more sewage treatment plants are not safe electricity cut Uttarakhand news

Chamoli Accident: तीन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सुरक्षित नहीं होने की बात आई सामने, बिजली आपूर्ति की गई बंद

Sun, 23 Jul 2023 02:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

चमोली जिले में पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नमामि गंगे परियोजना के तहत स्थापित हैं। इनमें से एक प्लांट में तीन दिन पहले हादसा होने के बाद 16 लोगों की मौत हो गई थी। अब कर्णप्रयाग में स्थित तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल निगम ने असुरक्षित माना है।

विज्ञापन
Chamoli accident Chamoli three more sewage treatment plants are not safe electricity cut Uttarakhand news
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हादसा होने के बाद अब कर्णप्रयाग के तीन और प्लांट सुरक्षित न होने की बात सामने आने के बाद इनकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। यूपीसीएल के अधिकारियों ने ये निर्णय पेयजल निगम के अनुरोध पर लिया है।

विज्ञापन


अब इन प्लांट में सुरक्षा पुख्ता करने के बाद ही दोबारा आपूर्ति सुचारू की जाएगी। चमोली जिले में पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नमामि गंगे परियोजना के तहत स्थापित हैं। इनमें से एक प्लांट में तीन दिन पहले हादसा होने के बाद 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच चमोली के सभी प्लांट की सुरक्षा की जांच की जा रही है। अब कर्णप्रयाग में स्थित तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल निगम ने असुरक्षित माना है।
विज्ञापन


लिहाजा, निगम के अधिकारियों ने यूपीसीएल के इंजीनियरों से इसकी बिजली आपूर्ति बंद करने का अनुरोध किया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दिन में ही यूपीसीएल ने तीनों प्लांट की बिजली काट दी है। माना जा रहा है कि इन प्लांट से भी बड़े हादसे का खतरा था, क्योंकि यहां भी बिजली करंट से सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ माह पूर्व यूपीसीएल ने इसका कनेक्शन काट दिया
एक प्लांट की बिजली डेढ़ माह से कटीचमोली के निकट स्थित एक और प्लांट में करीब डेढ़ माह पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के उपाय कमतर पाए थे। जानकारी के मुताबिक, पेजयल निगम को लगातार इस प्लांट में सुरक्षा मानक पूरे न होने के बारे में कहा गया। जब उसमें सुधार न हुआ तो करीब डेढ़ माह पूर्व यूपीसीएल ने इसका कनेक्शन काट दिया है। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना के मुताबिक, अवर अभियंता ने सुरक्षा मानक पूरे न होने के चलते कनेक्शन काटा था, जो कि अभी तक पूरे नहीं किए गए। माना जा रहा है कि अगर यूपीसीएल के अधिकारी सजग होकर कनेक्शन न काटते तो यहां भी कोई हादसा हो सकता था। फिलहाल ये प्लांट भी बंद पड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway:  पत्थरों की बरसात...दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी, दो किमी चली पैदल

चमोली के पांचों प्लांट हुए बंद

चमोली में एक प्लांट में हादसा होने के बाद से बंद पड़ा हुआ है। दूसरा प्लांट डेढ़ माह से बंद है। अब शनिवार को तीन और प्लांट में आपूर्ति कटने के बाद बंद हो गए हैं। लिहाजा, जिले के नमामि गंगे के तहत बने सभी पांचों प्लांट बंद पड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed