{"_id":"66776a1f4d6665cff20910ea","slug":"challan-issued-to-30-landlords-for-not-getting-tenants-verified-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-440617-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किरायेदारों के सत्यापन न करवाने पर 30 मकान मालिकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किरायेदारों के सत्यापन न करवाने पर 30 मकान मालिकों का चालान
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने शनिवार को शिवनगर बस्ती में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों के सत्यापन न कराने पर 30 मकान मालिकों के 10-10 हजार के चालान किए गए। अन्य मकान मालिकों को किरायदारों का सत्यापन न करवाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में शिवनगर बस्ती में किराये पर रहने वाले लोगों की संलिप्तता सामने आ रही थी। शनिवार को शिवनगर बस्ती में रहने वाले एक युवक को फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने पर गिरफ्तार किया गया था। इसी के मद्देनजर थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार के नेतृत्व में शिवनगर बस्ती में बाहरी, संदिग्ध लोगों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। 30 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों को सत्यापन नहीं करवाया था।