फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chalda Maharaj's stay period is over

Dehradun News: चालदा महाराज का प्रवास काल पूरा, आज गर्भगृह से आएंगे बाहर

Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chalda Maharaj's stay period is over
दसऊ मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। स्रोत जागरूक पाठक
- दो साल आठ महीने तक दसऊ में प्रवास के बाद देवता जाएंगे हिमाचल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। छत्रधारी चालदा महाराज का दसऊ में प्रवास काल पूरा हो गया है। अब वह दसऊ मंदिर से हिमाचल प्रदेश के पश्मी में प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके लिए सोमवार को देव पालकी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। देव दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। उधर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किया गया था।



दो साल आठ महीने तक दसऊ में प्रवास के बाद चालदा महासू देवता हिमाचल के पश्मी जाएंगे। खत पशगांव के स्याणा व मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि देव डोली व चिह्नों को सोमवार को विधि-विधान के साथ मंदिर से बाहर लाया जाएगा। इसके लिए रविवार को ही बड़ी संख्या में भक्त देव दर्शन के लिए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि देवता को आमंत्रित करने के लिए 300 लोग हिमाचल से मंदिर पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। तहसील प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किए हैं। उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि दसऊ गांव में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, छह पटवारी सहित 17 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



-----
कल भूपोऊ गांव में करेंगे रात्रि प्रवास
चालदा महासू देवता सोमवार को एक दिन दसऊ गांव के आग्रह पर रुकने के बाद मंगलवार को छतराण कुंवर सिंह चौहान के घर बागड़ी के रूप में रुकेंगे। इसके अगले दिन भूपोऊ गांव निवासी सीताराम चौहान के यहां रात्रि प्रवास करेंगे। 11 दिसंबर को देवता खत दसऊ के खेड़ा मयार में रात लगाने के बाद 12 दिसंबर को सावड़ा खेड़ा पहुंचेंगे। यहां से 13 दिसंबर की रात हिमाचल प्रदेश के द्राविड़ पहुंचेंगे। 14 दिसंबर की सुबह पश्मी स्थित मंदिर के लिए रवाना होंगे और रात तक मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed