फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chalda Maharaj will reach Doha village on migration after 150 years

Dehradun News: 150 साल बाद दोहा गांव में प्रवास पर पहुंचेंगे चालदा महाराज

Tue, 27 Jun 2023 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chalda Maharaj will reach Doha village on migration after 150 years
चालदा महासू महाराज ( थैना मंदिर) के सैली खत के दोहा गांव आगमन की तैयारी को लेकर सोमवार को समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर की अध्यक्षता में देव स्थल दोहा गांव में बैठक आयोजित की गई। करीब 150 साल बाद देवता गांव में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष और खत के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि करीब 150 साल बाद महाराज वर्ष 2024 के जून माह में दोहा गांव में प्रवास पर आएंगे। करीब दो वर्ष तक देवता इसी मंदिर में विराजमान रहेंगे। दो वर्ष की प्रवास यात्रा के बाद देवता खत कोरु के कचटा गांव जाएंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय सिद्ध पीठ (थैना मंदिर) चालदा महासू देवता को जौनसार के पूर्व निर्धारित गांवों में भ्रमण करने का अधिकार है। महाराज वर्तमान में बनगांव खत के घणता गांव में विराजमान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवता के खत में आने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। बैठक में देवता के आगमन की तैयारी को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने, देव स्थल को जोड़ने वाले मुख्य मोटर मार्ग की दशा सुधारने, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भंडारे की व्यवस्था, पार्किंग के लिए स्थल का समतलीकरण, शौचालय निर्माण, बिजली, पानी, सोलर लाइट की उचित व्यवस्था करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, महावीर सिंह, चमन सिंह, रणवीर सिंह, गंभीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed