फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaitra Navratri 2021 : this navratri devotees worship in nine days

चैत्र नवरात्र 2021 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, पूरे नौ दिन रहेंगे नवरात्र

Mon, 12 Apr 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Apr 2021 01:15 PM IST
सार

कलश स्थापना के दिन देवी किस वाहन पर सवार होकर पृथ्वी लोक की ओर आ रही हैं, इसका भी मानव जीवन पर प्रभाव होता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 : this navratri devotees worship in nine days
चैत्र नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से होगी। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे। 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्र का परायण 22 अप्रैल को होगा। इस बार नवरात्र पर अमृत सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। उधर, पूजन सामग्री से शहर के बाजार सज गए हैं।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि 2021 : सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग में होगी मां की आराधना, इस दिन मनाई जाएगी रामनवमी
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवरात्र में देवी दुर्गा की पूजा का अधिक महत्व है। हर वर्ष जब भी नवरात्रि आते हैं, मां दुर्गा विभिन्न वाहन पर सवार होकर आती हैं। 13 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों की आराधना भी शुरू हो जाएगी। शहर में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में मां दुर्गा की चुन्नी, पूजा-सामग्री आदि सामान सज गया है। वहीं, चैत्र नवरात्र को साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करेंगे और व्रत रखेंगे।

अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आतीं हैं मां 

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि कलश स्थापना के दिन देवी किस वाहन पर सवार होकर पृथ्वी लोक की ओर आ रही हैं, इसका भी मानव जीवन पर प्रभाव होता है। वैसे तो मां दुर्गा का वाहन शेर है, लेकिन हर वर्ष नवरात्र के समय तिथि के मुताबिक मां अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं।

कहा कि नवरात्र का आरंभ रविवार या सोमवार को हो तो देवी मां हाथी पर सवार होकर आएंगी। यदि शनिवार या मंगलवार को आरंभ होता है तो देवी मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को नवरात्र का शुभारंभ होता है तो देवी मां डोली पर चढ़कर आती हैं। बुधवार को नवरात्र शुरू होते हैं तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं।

फलों के दामों में आया उछाल

नवरात्र की शुरुआत के ठीक पहले फलों के दामों में उछाल आया है। बीते कुछ दिनों से बाजार में 40 से लेकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले संतरे की कीमत 60 रुपये किलो तक हो गई है। जबकि, अंगूर के दामों में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। राजपुर रोड पर फल का ठेला लगाने वाले विक्रम कुमार ने बताया कि केला, सेब, अंगूर से लेकर सभी फलों में प्रति किलो 10 से 30 रुपये तक इजाफा हुआ है। 

तिथिवार ऐसे करें माता के स्वरूपों की पूजा

13 अप्रैल- मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना
14 अप्रैल- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल- मां स्कंदमाता पूजा
18 अप्रैल- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल- मां महागौरी (अष्टमी)
21 अप्रैल- मां सिद्धिदात्री (नवमी)
22 अप्रैल -नवरात्रि परायण (दशमी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed