ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां के इस मंदिर में मौजूद पेड़ पर डोरी बांधने से हर मनोकामना पूरी होती है।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में एक चमत्कारी वृक्ष है। नवरात्रों में अगर सच्चे मन से इस पर डोरी बांधी जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। हरिद्वार में शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के शिखर पर स्थित मंसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
3 of 5
मनसा देवी मंदिर
- फोटो : गूगल
मंसा देवी के दर्शन के साथ यहां मौजूद स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा भी चली आ रही है। कहते हैं कि इस वृक्ष पर डोरी बांधने से मनोकामना पूरी हो जाती है।
चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां मंसा देवी मंदिर में मां मंसा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में रोजाना हजारों भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।
मंसा देवी मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण में भी आता है। इसमें मंसा देवी को दसवीं देवी माना गया है। मान्यता है कि महिसासुर नामक राक्षस ने देवताओं को पराजित कर दिया था। इसके बाद देवताओं ने देवी का स्मरण किया और देवी ने महिषासुर का वध कर दिया। देवताओं ने देवी से कहा कि इसी प्रकार कलियुग में भी भक्तों की मंसा को पूरा कर उनकी विपत्ति को दूर करें। इस पर देवी हरिद्वार में विराजमान हो गईं।