फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chain swept in Garhwali colony, robbers helmet dropped

गढ़वाली कॉलोनी में चेन झपटी, लुटेरे का हेलमेट गिरा

Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chain swept in Garhwali colony, robbers helmet dropped
नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार थाना क्षेत्र के बाद लुटेरों ने रायपुर की गढ़वाली कॉलोनी में पैदल जा रही एक महिला के गले से चेन झपट ली। इसी प्रयास में स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश का हेलमेट सिर से निकलकर सड़क पर गिर गया। शोर होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार को पूरा शहर लुटेरों के हवाले रहा। नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार के बाद बिना नंबर की स्कूटी सवार बदमाश रायपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गए। शाम को करीब साढ़े चार बजे गढ़वाली कॉलोनी निवासी स्नेहलता पैदल ही घर जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर आए दो बदमाशाें में से एक ने उनके गले से चेन झपट ली। चेन झपटते समय उछलने के कारण बदमाश का हेलमेट सिर से निकलकर सड़क पर गिर गया। अप्रत्याशित हमले से एक बार तो महिला घबरा गई लेकिन तुरंत खुद को संभालते हुए महिला ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बदमाशाें का हेलमेट सौंप दिया। एसओ रायपुर चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने वारदात में किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के रास्तों से वाकिफ हैं लुटेरे
शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश राजधानी की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हैं। यही वजह रही कि बदमाश बेखौफ होकर एक कोने से दूसरे कोने तक लूट करते रहे। शायद लुटेरों को इस बात का पूरा अहसास था कि पुलिस वारदात से संबंधित थाना क्षेत्र में ही सक्रिय होती है। इसी लिहाज से बदमाश रविवार को वारदात के लिए थाना क्षेत्र बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों की चुनौती स्वीकार
महिलाओं से हुई लूट की वारदातों को पुलिस चुनौती के रूप में ले रही है। लुटेरों की धरपकड़ के लिए एसओजी और पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं हैं। रविवार और शनिवार को हुई वारदातों में एक ही गैंग का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करने के साथ चेन लूट की वारदातों में सक्रिय रहे पुराने बदमाशों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही वेस्ट यूपी के बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है। बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर
कैमरे में कैद हुआ एक लुटेरे का चेहरा
एक लुटेरे का चेहरा कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि तस्वीर थोड़ी धुंधली है, लेकिन पुलिस के लिए काफी मददगार बन सकती है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाली कॉलोनी में महिला के गले से चेन झपटते हुए एक बदमाश का हेलमेट सिर से निकलकर गिर गया था। इसी दौरान भागते समय स्कूटी सवार एक बदमाश की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में आ गई। पुलिस इसी आधार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
315 बोर का खोखा बरामद
विजय पार्क एक्सटेंशन की वारदात में पुलिस को मौके से 315 बोर का खोखा (खाली कारतूस) मिला है। यहां बदमाशों ने निधि बजाज के शोर मचाने पर हवाई फायर किया था। लुटेरों के भागने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को मौके से बरामद हुआ खाली कारतूस सौंप दिया है। जाहिर है कि लुटेरे शिकार को आतंकित करने के लिए तमंचा लेकर चल रहे हैं।

तरुण विहार चेन लूट खुलासे का दावा
देहरादून। पुलिस ने तरुण विहार में बुजुर्ग महिला से हुई चेन लूट की वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। डोईवाला पुलिस द्वारा पकड़े गए दो बदमाशों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। नेहरू कॉलोनी के मोथरोवाला रोड पर दस जुलाई को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला इंदिरा पांडेय के गले से सोने की चेन झपट ली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर नेगी ने बताया कि डोईवाला कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मुकेश निवासी अठूरवाला डोईवाला और शूरवीर सिंह खत्री निवासी जीवनवाला को गिरफ्तार किया है। इन युवकाें ने तरुण विहार में बुजुर्ग महिला से लूट की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से लूट की चेन भी बरामद हो चुकी है।
वारदात दर वारदात
वारदात : एक
दोपहर 12:03 बजे
स्थान : बंगाली कोठी (थाना नेहरू कॉलोनी)
----
वारदात : दो
अपराह्न 3:24 बजे
स्थान : विजय पार्क एक्सटेंशन (थाना बसंत विहार)
---
वारदात : तीन
शाम 4:26 बजे
स्थान : गढ़वाली कॉलोनी (थाना रायपुर)
72 घंटे में महिलाओं से लूट की आठ वारदातें
10 जुलाई : तरुण विहार में बुजुर्ग महिला इंदिरा पांडेय से चेन लूटी।
11 जुलाई : नेहरू कॉलोनी में दो महिलाओं से लूटपाट।
12 जुलाई : रायपुर क्षेत्र के नकरौंदा में नीला देवी से चेन लूटी।
13 जुलाई : पुष्पांजलि एन्क्लेव में कारोबारी दंपति से चेन लूटी।
14 जुलाई : विजय पार्क एक्सटेंशन में निधि बजाज से लूटपाट।
14 जुलाई : नेहरू कॉलोनी के बंगाली कोठी इलाके में संध्या नेगी से मोबाइल छीना
14 जुलाई : रायपुर के गढ़वाली कॉलोनी में महिला के गले से चेन झपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed