फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CEO appeals to political parties to appoint 100% BLAs

Dehradun News: राजनीतिक दलों से सीईओ की अपील, शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करें

Fri, 13 Feb 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
CEO appeals to political parties to appoint 100% BLAs
- कहा, एसआईआर के मद्देनजर राजनीतिक दलों के लिए कारगर होगी ये नियुक्ति
विज्ञापन

- अब तक 15,437 बीएलए हुए तैनात, 66 हजार से अधिक की है दरकार

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वह जल्द अपने शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करें। अब तक करीब 66 हजार के सापेक्ष 15,437 ही नियुक्त हुए हैं।
सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, बीएलओ आउटरीच अभियान,बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बीएलओ की ओर से आउटरीच अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 79 प्रतिशत मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बीएलए के सहयोग से मैपिंग प्रक्रिया और तेजी से की जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि वर्तमान में राजनैतिक दलों की ओर से 15,437 बूथ लेवल एजेंट्स की जा चुकी है। जिसमें भाजपा के 7165, कांग्रेस के 7968, बीएसपी के 117, सीपीआई (एम) के 187 बीएलए शामिल हैं। आम आदमी पार्टी और एनपीपी की ओर से अभी एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित बीजेपी से राजकुमार पुरोहित, विरेंद्र वल्दिया, कांग्रेस पार्टी से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, बीएसपी से सुरेंद्र जजारिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed