फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   centre will make 11 thousands kilometer roads.

गडकरी का ऐलान, उत्तराखंड में बनाएंगे 11 हजार किमी सड़कें

Fri, 05 Aug 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Fri, 05 Aug 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
centre will make 11 thousands kilometer roads.
आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर आए थे केंद्रीय मंत्री - फोटो : AmarUjala

पतंजलि पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगी। हाईवे चौड़ीकरण का काम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ा व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है। देश के हित में बाबा रामदेव ने कई ऐसे काम किए हैं जिससे देश का नाम विश्वस्तर पर ऊंचा हुआ है।

विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बनेंगे कानून

centre will make 11 thousands kilometer roads.
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम दिलाने में बाबा रामदेव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

उज्ज्वला जैसी योजनाओं से देश के गरीबों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा है। इसी साल के अंत तक कई ऐसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं भी लागू की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय देश में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई नए कानूनों बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए राज्यों से सलाह मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed