फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centre government give ninety million for Free health test

निशुल्क जांच को केंद्र से मिले नौ करोड़

Thu, 29 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादू Updated Thu, 29 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Centre government give ninety million for Free health test
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में दो अक्तूबर से शुरू हो रही निशुल्क स्वास्थ्य (डायग्नोस्टिक) जांच योजना के लिए केंद्र ने स्वास्थ्य विभाग को नौ करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन


निशुल्क जांच फिलहाल जिला अस्पतालों और सीएचसी स्तर पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) के तहत इलाज पाने वाले मरीजों को ही मिलेगी। हालांकि, केंद्र से मिली धनराशि योजना के लिए अपर्याप्त है, लेकिन कुछ माह तक संचालन जरूर होगा। वहीं, विभाग को अब अतिरिक्त बजट के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुपूरक प्लान में भेजे जाने वाले प्रस्ताव से उम्मीद है।
विज्ञापन


निशुल्क डायग्नोस्टिक जांच योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों जोरों पर हैं। एमएसबीवाई के तहत पहले चरण में करीब 12 लाख पात्रों को ही निशुल्क जांच का लाभ मिलेगा। अन्य मरीजों को निशुल्क पैथोलॉजी और अन्य जांच का लाभ फिलहाल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से मिले कम बजट के चलते विभाग ने इसे एमएसबीवाई तक ही सीमित रखने का निर्णय लिया है। योजना पूरे तरीके से प्रभावी बनाने के लिए विभाग को करीब 30 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। योजना के तहत रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी सहित अन्य जांचें निशुल्क की जानी हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि केंद्र ने निशुल्क डायग्नोस्टिक जांच योजना मद में नौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। फिलहाल इसे एमएसबीवाई के मरीजों की होने वाली जांच के लिए प्रभावी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed