फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centre approves Mumbai Dehradun Vande Bharat Rail connectivity in Uttarakhand to improve

रेल मंत्री से मिले सीएम धामी: मुंबई-दून वंदे भारत पर केंद्र की सहमति; उत्तराखंड में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

Thu, 09 Jul 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 10:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की कि मुंबई-देहरादून के बीच नई वंदे भारत या सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाए।

विज्ञापन
Centre approves Mumbai Dehradun Vande Bharat Rail connectivity in Uttarakhand to improve
अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, नई रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन और कनेक्टिविटी विस्तार को लेकर बेहद सकारात्मक चर्चा हुई। रेल मंत्री ने मुंबई-दून वंदे भारत समेत मुख्यमंत्री की ओर से रखे गए अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री को बताया कि महाराष्ट्र (विशेषकर मुंबई) में उत्तराखंड मूल के लाखों प्रवासी रहते हैं। इसके अलावा बाबा नीम करौली धाम (कैंची धाम), जागेश्वर धाम और चारधाम यात्रा के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने मांग की कि मुंबई-देहरादून के बीच नई वंदे भारत या सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाए। देहरादून-कोटा रेल सेवा का विस्तार सूरत-वड़ोदरा होते हुए मुंबई तक किया जाए। मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं के फेरे बढ़ाकर इन्हें नियमित या सप्ताह में कम से कम तीन दिन चलाया जाए। ---
विज्ञापन


बनबसा स्टेशन पर रुकेंगी अधिक ट्रेनें
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनबसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को केंद्रीय रेल मंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया। अब टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस और दौराई एक्सप्रेस का बनबसा में अल्प ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश का कहर: स्याना चट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे 100 मीटर बहा, लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर, रास्ता बंद

ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, स्टेशन का होगा कायाकल्प
बैठक में ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर उसकी भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने पर चर्चा हुई। उत्तराखंड सरकार और रेल भूमि विकास प्राधिकरण मिलकर इस भूमि पर ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं। हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के अंतर्गत रायवाला से देहरादून तक लंबित कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। हरिद्वार, हर्रावाला, देहरादून, खटीमा, लक्सर, रुड़की, टनकपुर और बनबसा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, सौंदर्यीकरण और दोहरीकरण होगा।

किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन का सर्वे होगा
सीएम ने किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की पूरी लागत केंद्र सरकार के स्तर से वहन करने का अनुरोध किया। बैठक में खटीमा-मझोला पीलीभीत के बीच बंद पड़े रेलवे फाटक संख्या-18सी को खोलने की मांग की गई। इस पर भी रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed