यमुनोत्री घाटी में लगातार हो रही बारिश ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा वॉश आउट हो गया। इससे और परेशानी बढ़ गई है।
ईई एनएच मनोज रावत का कहना है कि 100 मीटर हाईवे धंसने से करीब एक किमी सड़क प्रभावित हुई है। लगातार बारिश और मलबा व पत्थरों के आने के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है।
Weather Alert: देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
2 of 5
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से आवाजाही के लिए घंटों बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे नगुण के पास दिनभर आवाजाही ठप रही। हालांकि शाम को आवाजाही सुचारू हो गई है। वहीं, स्यानाचट्टी में दोपहर बाद फिर से भारी चट्टानी बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही बंद है।
3 of 5
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री राजमार्ग पर सुबह नालूपानी और नगुण के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। नालूपानी में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई लेकिन दोपहर में एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई।
4 of 5
गंगोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगभग तीन घंटे तक चले राहत एवं सफाई कार्य के बाद यहां यातायात फिर से बहाल किया जा सका। वहीं नगुण में देर शाम को आवाजाही सुचारू कर दी गई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमाईं ने बताया कि नगुण के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। सड़क बंद रहने का असर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी पड़ा।
5 of 5
यमुनोत्री हाईवे धंसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवाजाही बंद रहने से जिला मुख्यालय तक दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच सका। वहीं सारीगाड़ में भी दोपहर के समय कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री मार्ग पर भी स्यानाचट्टी में सुबह भारी चट्टानी बोल्डर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद मार्ग खोला गया, लेकिन दोपहर बाद दोबारा मलबा आने से आवाजाही फिर बाधित हो गई। शाम तक भी इस मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो सका।