{"_id":"5a4b9deb4f1c1b1f168b6813","slug":"central-university-staff-will-get-seventh-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतनमान का तोहफा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सातवां वेतनमान लागू किए जाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यूजीसी को अपनी सहमति दे दी है। एमएचआरडी की इस सहमति से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी लंबे समय से सातवां वेतनमान लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।
कर्मचारियों का कहना था कि राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिल रहा है, जबकि केंद्रीय विवि के कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इस संबंध में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। मंगलवार को एमएचआरडी के उप सचिव सूरत सिंह ने इस संबंध में यूजीसी को पत्र भेजा है। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की सहमति दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व महासचिव सुनील रावत ने कहा कि जनवरी माह के मध्य तक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा मिल जाएगा। गढ़वाल केंद्रीय विवि के कर्मचारियों ने एमएचआरडी के इस कदम पर खुशी जताई है।
विज्ञापन