{"_id":"59a5c5254f1c1b18278b46eb","slug":"central-minister-smriti-irani-speech-in-lal-bahadur-shastri-national-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारी से बच नहीं सकते राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट्स : स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारी से बच नहीं सकते राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट्स : स्मृति ईरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा एवं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में जनता जर्नादन की नब्ज के अनुरूप काम करने की आवश्यकता है। राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट्स अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। ई-गवर्नेस से जहां शासन और प्रशासनिक प्रणाली में सुधार आया है। वहीं जबावदेही भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश में सूचना क्रांति में तेजी आई है।
विज्ञापन
इसके चलते सरकार पारदर्शी शासन देने में कामयाब हुई है। हालांकि अभी देश के कई गांव और कस्बे इस सुविधा से वंचित है, लेकिन आने समय में हर व्यक्ति को सूचना क्रांति का हिस्सा बनाया जाएगा।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के बाद सेवा की मुख्य धारा में जुड़ते ही आपको समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के बारे में सोचना और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।