फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central Government working for country: Jagadguru Shankaracharya Rajarajeshwarashram

देशहित में काम कर रही केंद्र सरकार: जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम

Mon, 24 Feb 2020 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 12:35 PM IST
सार

  • जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन 
  • शंकराचार्य ने कुंभ कार्यों की धीमी गति पर जताया असंतोष

विज्ञापन
Central Government working for country: Jagadguru Shankaracharya Rajarajeshwarashram
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने रविवार को कनखल में जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी शंकराचार्य के साथ विभिन्न मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले दिनों देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इस निर्णय से सरकार ने कश्मीर को सही अर्थों में आजादी दिलाई है। इससे कश्मीर की तरक्की का नया दौर शुरु हुआ है।

विज्ञापन

सीएए पूरी तरह देश हित में

इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को भी सराहा। कहा कि यह कानून पूरी तरह देश हित में है। हालांकि जगद्गुरु शंकराचार्य ने कुंभ कार्यों की धीमी गति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने भाजपा महामंत्री संगठन बीएल संतोष से कहा कि वे राज्य सरकार से बात करें, ताकि कुंभ के कार्य समय से पूरे हो सके।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की ओर से सरकार तथा संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed