फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   center gave 2070 crore for chardham highway project.

चारधाम हाईवे की भूमि हस्तांतरण के लिए केंद्र ने दिए 2070 करोड़

Tue, 09 Aug 2016 03:16 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Aug 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
center gave 2070 crore for chardham highway project.
badrinath highway - फोटो : amar ujala

चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए वन और निजी भूमि हस्तांतरण के मद में केंद्र सरकार ने 2070 करोड़ रुपये दे दिए हैं। केंद्र सरकार सितंबर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चारधाम दौरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में देरी के लिए अपनी तरफ से राज्य सरकार को कोई मौका नहीं देना चाहती। केंद्र ने निर्देश दिए हैं कि परियोजना का कार्य तेजी से किया जाए, जिससे प्रधानमंत्री को परियोजना का काम नजर आए।

विज्ञापन


चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मद में करीब एक हजार करोड़ रुपये वन विभाग को दिए जाने हैं। इसके अलावा परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही निजी भूमि के मद में पैसा दिया जाएगा। वन भूमि हस्तांतरण का मामला अटकने के कारण चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना एक साल पिछड़ गई है। वन भूमि हस्तांतरण पर वन विभाग को क्षतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को पैसा दिया जाता है।
विज्ञापन


भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अभी बाकी
केंद्र सरकार ने वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के पहले ही यह पैसा जारी कर दिया है, जिससे पैसों के चक्कर में परियोजना रुके नहीं। इस पैसे से निजी भूमि मालिकों को भी मुआवजे की व्यवस्था हो जाएगी। इस तरह केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि गांवों और तहसील स्तर पर अटक रही प्रक्रिया में तेजी लाए। एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर जल्दी से जल्दी दस्तखत करके फाइलों को आगे बढ़ाया जाए। परियोजना का मामला भूमि हस्तांतरण के चक्कर में अटक रहा है। फरवरी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान खुद प्रधानमंत्री प्रदेश शासन को कागजी कार्रवाई जल्दी से पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं। 


चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए वन भूमि और निजी भूमि के हस्तांतरण के मद में 2070 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्दी से पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-पीके मौर्य, उत्तराखंड प्रभारी, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना 

चारधाम परियोजना की लंबाई 889 किमी
परियोजना का कुल बजट-12 हजार करोड़
परियोजना में आने वाली वन भूमि-300 हेक्टेयर
निजी भूमि-176 हेक्टेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed