फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra, Verification drive in Uttarakhand, More than two and a half thousand suspects found, ten arreste,  67 thousand verified

ढाई हजार से ज्यादा संदिग्ध मिले, दस गिरफ्तार: चारधाम यात्रा के मद्देनजर चला सघन सत्यापन अभियान, दस दिन में 67 हजार का वेरिफिकेशन

Mon, 02 May 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 02:13 PM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 67,858 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। 2526 संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जिसमें से 10 को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra, Verification drive in Uttarakhand, More than two and a half thousand suspects found, ten arreste,  67 thousand verified
haridwar, snan, uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश में 10 दिन का सघन सत्यापन अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस दौरान पुलिस ने 67 हजार से अधिक लोगों का भौतिक सत्यापन किया। इनमें ढाई हजार से ज्यादा संदिग्ध मिले। संदिग्धों में से 10 को गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा के मद्देनजर सघन सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई थी। शनिवार तक सभी जिला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 67,858 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। 2526 संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जिसमें से 10 को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: अब तक ढाई लाख पंजीकरण, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, यात्रा तैयारियों से लेकर बुकिंग तक पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों में से कई के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। काफी लोगों को विभिन्न निरोधात्मक अधिनियमों के तहत निरुद्ध किया गया। डीजीपी ने बताया कि केवल विशेष सत्यापन अभियान समाप्त हुआ है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि रूटीन सत्यापन अभियान जारी रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed