{"_id":"66a2d03fb66aeaf28f01cf84","slug":"celebrate-the-victory-of-students-representing-in-the-olympics-dehradun-news-c-5-1-drn1031-463464-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों की जीत को लिखे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों की जीत को लिखे संदेश
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं की जीत के लिए छात्रों ने बैनर पर संदेश लिखे और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र लक्ष्य सेन बैडमिंटन, एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी, बीबीए के सूरज पंवार और बीबीए के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके साथ ही पैरा ओलंपिक में एमबीए के मनोज सरकार भी देश की ओर से खेलेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरुण सिंह ओलंपिक खेलों में टेक्निकल स्पोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में एक विशाल सिग्नेचर बोर्ड लगाकर देश का झंडा लेकर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। छात्रों ने बैनर पर गोल्ड आपको जरूर मिलेगा, परिणाम जो भी हो, आप हमारे लिए चैम्पियन हो जैसे संदेश लिखकर शुभकामनाएं दी हैं।