फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ceiling fan fall on paitent

अस्पताल में महिला मरीज के ऊपर गिमाई सिटी रिपोर्टर

Thu, 25 Jul 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ceiling fan fall on paitent
पटेल नगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती चंद्रबनी निवासी बीना देवी पर गिरा था छत का पंख
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज पर पंखा गिर गया। इससे महिला के सिर, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है। परिजनों का आरोप है चोट लगने से मरीज की हालत और बिगड़ गई है, बावजूद स्टाफ ने डॉक्टरों को बुलाने की जहमत नहीं उठाई। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर रूटीन चेकिंग पर पहुंचे तो इलाज का परामर्श दिया।
विज्ञापन

चंद्रबनी निवासी करीब 50 साल की महिला को दो दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत बढ़ने पर परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की जरूरी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि महिला के सिर में खून का थक्का जम गया है। इस पर डॉक्टरों ने आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देकर महिला को भर्ती किया। परिजनों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने पर मरीज को जनरल वार्ड में भर्ती कराया। इनके मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे चलता हुआ पंखा सीधे बेड पर लेटी महिला पर गिर गया। इससे पहले से भर्ती महिला की हालत और बिगड़ गई। आरोप है करीब दो घंटे बाद महिला को इलाज मिल पाया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के साथ पटेलनगर कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने गलती स्वीकारते हुए वायदा किया है कि चोट लगने के चलते महिला को तबियत बिगड़ी है, उसका पूरा खर्च अस्पताल वहन करेगा। इसके चलते परिजनों ने फिलहाल किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। वहीं, स्टाफ ने पंखा ठीक कर दोबारा वहीं फिट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed